सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होली पर जरूर पीए ठंडाई पीने का मजा, आएगा और कई बेमिसाल होंगे फायदे जाने पूरी Health न्यूज़


होली पर जरूर पीए ठंडाई पीने का मजा, आएगा और कई बेमिसाल होंगे फायदे 

होली के इस पावन पर्व पर मै आप अभी का हार्दिक अभिनन्दन करता हू| 

 रंगों के त्योहार होली में ठंडाई पीने का अलग ही मजा आता है। यह पीने में टेस्टी होने के साथ शरीर को दुरुस्त रखने में भी मदद करती है। दूध, सूखे मेवों से तैयार ठंडाई इम्यूनिटी बढ़ाने व पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करती है।

इसके सेवन से थकान, कमजोरी, पेट फूलने आदि की समस्या दूर होकर दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है। ऐसे में आज हम इस आर्टिकल में ठंडाई बनाने की विधि व इसके पीने के फायदे बताते हैं...

सामग्री

दूध- 1 लीटर
बादाम- आधा कप
खसखस- 6 चम्मच
सौंफ- आधा कप
काली मिर्च- 2 चम्मच
हरी इलायची- 5
तरबूज के बीज- 4 चम्मच
खरबूजे के बीज- 4 चम्मच
ककड़ी के बीज- 4 चम्मच
चीनी- स्वाद अनुसार

विधि

. एक बाउल पानी में खसखस, बादाम, खरबूजे, तरबूजे और ककड़ी के बीज, सौंफ, काली मिर्च और इलायची रातभर भिगोएं।
. सुबह बादाम छीलकर और बाकी सारे सामान को एक साथ पीसकर पेस्ट बना लें।
. पैन में दूध उबालें।
. दूध में चीनी मिलाकर ठंडा होने रखें।
. 2 गिलास पानी लेकर धीरे-धीर ड्राईफूट्स के पेस्ट में डालकर किसी बारीक कपड़े या छन्नी से छानें।
. मिश्रण के पूरी तरह छनने के बाद पानी में ठंडा दूध में मिलाएं।
. इसे सेट होने के लिए थोड़ी देर फ्रिज में रखें
. इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।


चलिए अब जानते हैं ठंडाई पीने के लाजवाब फायदे

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

दूध, सूखे मेवों से तैयार ठंडाई पीने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी। ऐसे में इसका सेवन करने से सर्दी, खांसी, जुकाम आदि मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा।

गर्मी से राहत

गर्मियां अब शुरु हो गई है। ऐसे में आप ठंडी-ठंडी ठंडाई पीकर ठंडक का एहसास कर सकते हैं। इसे पीने से गर्मी से राहत मिलती है।

 कब्ज से दिलाए आराम

गलत खानपान व लाइफस्टाइल के कारण कब्ज की परेशानी हो जाती है। ऐसे में ठंडाई का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद खसखस में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट और मिनरल्स होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट में जलन व कब्ज की शिकायत दूर होती है।

पाचन करे दुरुस्त

पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ठंडाई का सेवन करने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। इसमें मौजूद सौंफ में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन शक्ति तेज करने में मदद करते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होकर पेट को ठंडक मिलती है।

पेट फूलने की समस्या से बचाव

ज्यादा ऑयली, मसालेदार चीजों का सेवन करने से पेट फूलने और ब्लोटिंग की शिकायत हो जाती है। ऐसे में आप ठंडाई पीने से पाचन क्रिया में सुधार आता है और ब्लोटिंग की समस्या से राहत मिलती है।

थकान होगी दूर

ठंडाई पीने से थकान, कमजोरी दूर होकर एनर्जी मिलती है। सुबह 1 गिलास ठंडाई पीने से दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

आप सभी लोगो का हमारे ब्लाॅग वेबसाइट पर हार्दिक स्वागत हैं| मै अशोक प्रजापत ये आशा करता हू कि आपको हमारी पोस्ट बहुत अच्छी लगती होगी अगर हमारी पोस्ट आपको अच्छी लगती हो तो ज्यादा से ज्यादा लोगो तक जरूर भेजे ताकि उनको भी इसका पूरा पूरा फायदा जरूर मिले|


अगर आपका कोई हेल्थ से रिलेटेड कोई भी सवाल हो तो अवश्य पुछें, हम उसका जरूर जवाब देंगे। topswasthya.blogspot.com

आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट में हमें जरूर बताएं 

Health संबंधित जानकारीया पाने के लिए आप हमारे ब्लाॅग वेबसाइट पर जरूर विजिट करे| और किसी भी बिमारी के उपचार के लिए डाॅक्टर से परामर्श जरूर ले ताकि आपको किसी भी बिमारी का सही और सटीक इलाज मिल सके| और नियमित व्यायाम जरूर करे जिससे आपका शरीर हस्ट पुस्ट,  तंदूरुस्त और मजबूत बना रहे|


धन्यवाद







टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा

 गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, लेकिन जब ये बार-बार होने लगे तो यह गंभीर परेशानी बन जाती है। लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन गैस की बीमारी लंबे समय तक बनी रहे तो यह पाचन तंत्र पर गहरा असर डाल सकती है। गैस बनने के कारण कई हो सकते हैं – जैसे गलत खानपान, देर से खाना खाना, तनाव, अपाचन, या अधिक ऑयली भोजन करना। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। गैस की बीमारी के लक्षण जैसे पेट में फुलाव, डकार, सीने में जलन, भारीपन और बेचैनी कई लोगों को दिनभर परेशान करते हैं। लेकिन खुशखबरी यह है कि आयुर्वेद में इस समस्या का स्थायी और प्रभावी इलाज मौजूद है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे गैस बनने के कारण, लक्षण, आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू उपाय जो आपको राहत देंगे। गैस की बीमारी के प्रमुख कारण देर से खाना खाना या खाना स्किप करना जरूरत से ज्यादा ऑयली, मसालेदार या फास्ट फूड खाना बार-बार चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक पीना बिना भूख के खाना या ओवरईटिंग देर रात खाना और तुरंत सो जाना तनाव और नींद की कमी शरीर की गतिविधि की क...

दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़

  दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार|Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़ भयंकर से भयंकर दांत का दर्द, दाढ़ का दर्द और अगर आप के मसूड़ों में दिक्कत है ना दोस्तों तो आप यह घरेलू उपचार आजमा लेना दो दिन में एकदम ठीक हो जाएंगे। चाहे कितने भी दिन से आपको दर्द परेशान कर रहा हो। हम आज घरेलू उपचार बिल्कुल सिंपल लेकर आए हैं आपके लिए। अमरुद के फल के बारे में तो आप जानते है की उसमे कितना vitamins होता है। लेकिन अगर हम यहाँ अमरुद के पत्तों की बात करे तो इसमें भी बहूत ही ज़्यादा मात्रा में  विटामिनस  होते है। चाहे वेट लॉस को लेले, यां फोड़ी-फुंसी, हाथ पैरों में जलन किसी चीज में भी आप इसका इस्तिमाल कर सकते है। लेकिन आज हम आपको स्पेशल दांत और दांत के दर्द और मसूड़ों वगेरे में पाएरिया की शिकयत में इसके क्या उपयोग है वो हम बताने वाले है। दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार : Home Remedies For Dental Problem In Hindi सबसे पहले अमरुद की 4-5 पत्तियाँ ले कर साफ होने के लिये पानी में भिगो दे। अच्छे से साफ हो जाने के बाद उसे ग्राइंड कर ले यां कूट ले, लेकिन कुटते समय सि...

आंखों में जाला हटाने की दवा जाने पूरी Health न्यूज़

  आंखों में जाला हटाने की दवा आज हम जानेंगे  आंखों में जाला हटाने की दवा  के बारे में यह हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे जीवन में आंखों का एक बहुत बड़ा महत्व है कुछ हमारी अनदेखी गलतियों से और कुछ उम्र के साथ-साथ हमारी आंखों में कमजोरी होने लगती है हजारों रुपए की दवा खाने के बाद भी हमारी आंखों में वह पहले वाली बात नहीं रहती और अक्सर हमारे सर में दर्द करीब का या दूर का हम पढ़ नहीं सकते या देख नहीं सकते चश्मा लग जाता है  और धीरे-धीरे हमारी आंखें और कमजोर होती चली जाती हैं आंखों में मोतियाबिंद आ जाता है या आंखों में जाला आ जाता है ऑपरेशन के बाद भी हमारी आंखों से साफ दिखाई नहीं देता आज हम आपको जिस दवाई के बारे में बताने जा रहे हैं उस दवाई को अगर आप उपयोग करें तो आपकी आंखों की रोशनी अच्छी हो जाएगी और आपकी आंखों से चश्मा भी हट जाएगा। topswasthya.blogspot.com इस दवा को कौन-कौन इस्तेमाल कर सकता है आज हम आपको जिस दवाई के बारे में बताने जा रहे हैं उसे इस्तेमाल करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि यह दवा कौन-कौन सी उम्र के लोग और किस-किस तरह की बीमारी में आप इसको इस्तेमाल कर स...