सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Healthy Recipe: सर्दियो मे पिएं गाजर-हल्दी का सूप, इंफेक्शन से रहेगा बचाव जाने पूरी न्यूज़

 Healthy Recipe: सर्दियो मे पिएं गाजर-हल्दी का सूप, इंफेक्शन से रहेगा बचाव  जाने पूरी न्यूज़


सर्दियों में गाजर खासतौर पर खाई जाती है। लोग इसका सब्जी, अचार, हलवा व सूप की तरह सेवन करते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, गाजर व हल्दी का सूप पीने में टेस्टी होने के साथ सेहत को दुरुस्त रखने में मदद करता है।

इसमें मौजूद पोषक तत्व, एंटी-ऑक्सीडेंट व औषधीय गुण इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट करके आंखें, दिल आदि को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से वायरल इंफेक्शन का खतरा भी कम रहता है। चलिए आज हम आपको गाजर-हल्दी का सूप पीने के लाजवाब बताते हैं। मगर उससे पहले जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी... topswasthya.blogspot.com



गाजर और हल्‍दी का सूप बनाने की सामग्री

गाजर- जरूरत अनुसार
हरी प्याज- 1-2 (कटी हुई)
हल्दी- 1/2 छोटा चम्मच
काली मिर्च- चुटकीभर
लहसुन- 4-5 कलियां
पानी- जरूरत अनुसार
अदरक- 1 इंच टुकड़ा

गाजर और हल्‍दी का सूप बनाने की विधि

. सबसे पहले पैन में पानी, गाजर, लहसुन, अदरक और हरी प्‍याज डालकर उबालें।
. सब्जियां उबलने के बाद इसे मिक्सी में पीस लें।
. तैयार मिश्रण में जरूरत अनुसार नमक और पानी डालकर पतला करके लगातार चलाते हुए पकाएं।
. एक उबाल आने पर इसमें काली म‍िर्च और हल्‍दी डालकर ढककर पकाएं।
. लीजिए आपका गाजर और हल्दी सूप बनकर तैयार है।
. इसे हरी प्याज व मलाई से गार्निश करके सर्व करें।

गाजर-हल्‍दी सूप में मौजूद पोषक गुण

गाजर-हल्‍दी सूप में लगभग 60 कैलोरीज होगी। इसमें मौजूद चीजों में विटामिन ए, सी, के, कॉपर, आयरन, जिंक, प्रोटीन, म‍िनरल, कैरोटीनॉयड, फाइबर, मैग्‍न‍िश‍ियम आदि पोषक तत्व पाएं जाते हैं। इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल आदि गुण होते हैं। आप इस सूप को बनाने के लिए पाउडर की जगह पर कच्‍ची हल्‍दी की गांठ इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका सूप और भी फायदेमंद बनेगा।



गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद गाजर और हल्‍दी का सूप

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, गर्भवती महिलाएं इस हेल्दी सूप का सेवन कर सकती है। ये सूप उनकी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जड़ी-बूटी की तरह काम करेगा। इससे गर्भावस्था दौरान एनीमिया, कमजोरी, थकान आदि से बचाव रहेगा। आमतौर पर इस दौरान महिलाओं को आंखें कमजोर होने की शिकायत सताती है। ऐसे में विटामिन ए से भरपूर इस सूप का सेवन करने से फायदा मिलेगा। इसके अलावा शरीर को अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे।

गाजर और हल्‍दी सूप पीने के अन्य फायदे

इम्यूनिटी होगी दूर

topswasthya.blogspot.com

इस हेल्दी सूप का सेवन करने से इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होगी। ऐसे में सर्दी, खांसी, जुकाम व अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा।

 शरीर में गर्माहट लाए

सर्दियों में इस हेल्दी सूप का सेवन करने से शरीर में गर्माहट का एहसास होता है। ऐसे में ठंड से बचाव रहेगा।

 इंफेक्शन का खतरा रहेगा कम

एंटी-बैक्‍टीर‍ियल, एंटी-फंगल, एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर इस सूप को पीने से वायरल- इंफेक्शन का खतरा कम रहेगा। इसतरह सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए आप इसे अपनी डेली डाइट में जरूर शामिल करें।

 दिल रहेगा स्वस्थ

हेल्थ एक्सपर्ट अनुसार, गाजर व हल्दी सूप पीने से कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहने में मदद मिलती है। ऐसे दिल से जुड़ी बीमारियों की चपेट में आने का खतर कई गुणा कम रहता है।

 ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

विटामिन ई से भरपूर गाजर बीपी को नियंत्रित रखने में कारगर मानी गई है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों को इस हेल्दी सूप का सेवन जरूर करना चाहिए।

 वजन रहेगा कंट्रोल

इसका सेवन करने से भूख पर कंट्रोल रहेगा। ऐसे में वजन कम करने में मदद मिलेगी। आप चाहे तो शाम को भूख लगने पर अनहेल्दी स्नैक्स खाने की जगह गाजर-हल्दी का सूप पी सकती है।

स्किन करेगी ग्लो

इसका सेवन करने से डेड स्किन सेल्स साफ होने में मदद मिलेगी। ऐसे में त्वचा साफ, निखरी व ग्लोइंग नजर आएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा

 गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, लेकिन जब ये बार-बार होने लगे तो यह गंभीर परेशानी बन जाती है। लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन गैस की बीमारी लंबे समय तक बनी रहे तो यह पाचन तंत्र पर गहरा असर डाल सकती है। गैस बनने के कारण कई हो सकते हैं – जैसे गलत खानपान, देर से खाना खाना, तनाव, अपाचन, या अधिक ऑयली भोजन करना। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। गैस की बीमारी के लक्षण जैसे पेट में फुलाव, डकार, सीने में जलन, भारीपन और बेचैनी कई लोगों को दिनभर परेशान करते हैं। लेकिन खुशखबरी यह है कि आयुर्वेद में इस समस्या का स्थायी और प्रभावी इलाज मौजूद है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे गैस बनने के कारण, लक्षण, आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू उपाय जो आपको राहत देंगे। गैस की बीमारी के प्रमुख कारण देर से खाना खाना या खाना स्किप करना जरूरत से ज्यादा ऑयली, मसालेदार या फास्ट फूड खाना बार-बार चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक पीना बिना भूख के खाना या ओवरईटिंग देर रात खाना और तुरंत सो जाना तनाव और नींद की कमी शरीर की गतिविधि की क...

दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़

  दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार|Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़ भयंकर से भयंकर दांत का दर्द, दाढ़ का दर्द और अगर आप के मसूड़ों में दिक्कत है ना दोस्तों तो आप यह घरेलू उपचार आजमा लेना दो दिन में एकदम ठीक हो जाएंगे। चाहे कितने भी दिन से आपको दर्द परेशान कर रहा हो। हम आज घरेलू उपचार बिल्कुल सिंपल लेकर आए हैं आपके लिए। अमरुद के फल के बारे में तो आप जानते है की उसमे कितना vitamins होता है। लेकिन अगर हम यहाँ अमरुद के पत्तों की बात करे तो इसमें भी बहूत ही ज़्यादा मात्रा में  विटामिनस  होते है। चाहे वेट लॉस को लेले, यां फोड़ी-फुंसी, हाथ पैरों में जलन किसी चीज में भी आप इसका इस्तिमाल कर सकते है। लेकिन आज हम आपको स्पेशल दांत और दांत के दर्द और मसूड़ों वगेरे में पाएरिया की शिकयत में इसके क्या उपयोग है वो हम बताने वाले है। दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार : Home Remedies For Dental Problem In Hindi सबसे पहले अमरुद की 4-5 पत्तियाँ ले कर साफ होने के लिये पानी में भिगो दे। अच्छे से साफ हो जाने के बाद उसे ग्राइंड कर ले यां कूट ले, लेकिन कुटते समय सि...

मजबूत मांसपेशियों के लिए घर के भी काम करें युवा

 मजबूत मांसपेशियों के लिए घर के भी काम करें युवा एक अध्ययन में पाया गया है कि अगर वयस्क घर के काम करते हैं तो न केवल उनकी याददाश्त तेज होती है, बल्कि उनकी ध्यान लगाने की क्षमता भी बढ़ती है꫰ मांसपेशियां भी मजबूत होती है꫰  topswasthya.blogspot.com सिंगापुर में हुआ यह अध्ययन ओपन एक्सेस जर्नर 'बीएमजे ओपन' में प्रकाशित हुआ है꫰  topswasthya.blogspot.com शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए भी अच्छा है꫰