सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Health tips: सर्दियो में सभी को अपनाने चाहिए ये उपाय, बीमारियों से रहोगे दूर जाने पूरी न्यूज़

Health tips: सर्दियो में सभी को अपनाने चाहिए ये उपाय, बीमारियों से रहोगे दूर जाने पूरी न्यूज़ 

 सर्दियों में बीमारियों की चपेट में आने का खतरा अधिक रहता है। इस दौरान इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ जोड़ों व मांसपेशियों में दर्द की शिकायत भी रहती है। ऐसे में इनसे बचने व हेल्दी रहने के लिए आप डेली रूटीन में कुछ खास टिप्स अपना सकती हैं। topswasthya.blogspot.com

चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में...

 विटामिन्स करें डेली डाइट में शामिल

अगर आप मांसपेशियों में दर्द से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए डेली डाइट में विटामिन सी, डी और के को शामिल करें। इसके लिए रोजाना संतरा, कीवी, ब्रोकली, पत्तागोभी, टमाटर, पालक व अन्य हरी सब्जियों का सेवन करें। इनसे बॉडी पेन दूर होने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलेगी।

गुनगुना पानी पीएं

ठंडे की जगह पर गुनगुने पानी का सेवन करें। इससे आपके शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। इसके साथ ही इससे जोड़ों व मांसपेशियों के सख्त होने से भी बचाव रहेगा। इसके साथ ही शरीर में गर्माहट का एहसास होने में मदद मिलेगी।

गर्म तासीर वाली चीजें खाएं

ठंड से बचने व हेल्दी रहने के लिए सर्दियों में गर्म तासीर वाली चीजें खाएं। आप सब्जियों का सूप बनाकर भी पी सकती हैं। इससे आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी। topswasthya.blogspot.com

 हल्दी दूध पीएं

आप सोने से पहले रोज 1 गिलास हल्दी वाला दूध पी सकती हैं। इससे आपको जोड़ों व शरीर के अन्य हिस्से में दर्द की समस्या से आराम मिलेगा। शरीर में दर्द व सूजन की समस्या से निजात पाने के लिए लहसुन, अदरक, खजूर, बाजरे, गुड़ आदि को डेली डाइट में शामिल करें। इससे आपको इम्यूनिटी बढ़ने व बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलेगी।

तेल मसाज करें

आप सोने से पहले जोड़ों व दर्द वाले हिस्से पर गुनगुने जैतून तेल से मसाज कर सकते हैं। इससे आपके शरीर को गर्माहट व आराम मिलेगा। इसके साथ ही दर्द कम होने से अच्छी नींद आने में मदद मिलेगी। 

स्‍ट्र‍ेच‍िंग वाले व्‍यायाम करें

सर्दियों में घंटों एक ही जगह पर बैठे रहने से शरीर में अकड़न आ जाती हैं। इससे बचने के लिए स्‍ट्र‍ेच‍िंग वाले व्‍यायाम करें। इससे आपके शरीर में गर्माहट होगी। इसके साथ जोड़ों व मांसपेशियों के दर्द से आराम मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा

 गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, लेकिन जब ये बार-बार होने लगे तो यह गंभीर परेशानी बन जाती है। लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन गैस की बीमारी लंबे समय तक बनी रहे तो यह पाचन तंत्र पर गहरा असर डाल सकती है। गैस बनने के कारण कई हो सकते हैं – जैसे गलत खानपान, देर से खाना खाना, तनाव, अपाचन, या अधिक ऑयली भोजन करना। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। गैस की बीमारी के लक्षण जैसे पेट में फुलाव, डकार, सीने में जलन, भारीपन और बेचैनी कई लोगों को दिनभर परेशान करते हैं। लेकिन खुशखबरी यह है कि आयुर्वेद में इस समस्या का स्थायी और प्रभावी इलाज मौजूद है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे गैस बनने के कारण, लक्षण, आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू उपाय जो आपको राहत देंगे। गैस की बीमारी के प्रमुख कारण देर से खाना खाना या खाना स्किप करना जरूरत से ज्यादा ऑयली, मसालेदार या फास्ट फूड खाना बार-बार चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक पीना बिना भूख के खाना या ओवरईटिंग देर रात खाना और तुरंत सो जाना तनाव और नींद की कमी शरीर की गतिविधि की क...

दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़

  दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार|Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़ भयंकर से भयंकर दांत का दर्द, दाढ़ का दर्द और अगर आप के मसूड़ों में दिक्कत है ना दोस्तों तो आप यह घरेलू उपचार आजमा लेना दो दिन में एकदम ठीक हो जाएंगे। चाहे कितने भी दिन से आपको दर्द परेशान कर रहा हो। हम आज घरेलू उपचार बिल्कुल सिंपल लेकर आए हैं आपके लिए। अमरुद के फल के बारे में तो आप जानते है की उसमे कितना vitamins होता है। लेकिन अगर हम यहाँ अमरुद के पत्तों की बात करे तो इसमें भी बहूत ही ज़्यादा मात्रा में  विटामिनस  होते है। चाहे वेट लॉस को लेले, यां फोड़ी-फुंसी, हाथ पैरों में जलन किसी चीज में भी आप इसका इस्तिमाल कर सकते है। लेकिन आज हम आपको स्पेशल दांत और दांत के दर्द और मसूड़ों वगेरे में पाएरिया की शिकयत में इसके क्या उपयोग है वो हम बताने वाले है। दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार : Home Remedies For Dental Problem In Hindi सबसे पहले अमरुद की 4-5 पत्तियाँ ले कर साफ होने के लिये पानी में भिगो दे। अच्छे से साफ हो जाने के बाद उसे ग्राइंड कर ले यां कूट ले, लेकिन कुटते समय सि...

आंखों में जाला हटाने की दवा जाने पूरी Health न्यूज़

  आंखों में जाला हटाने की दवा आज हम जानेंगे  आंखों में जाला हटाने की दवा  के बारे में यह हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे जीवन में आंखों का एक बहुत बड़ा महत्व है कुछ हमारी अनदेखी गलतियों से और कुछ उम्र के साथ-साथ हमारी आंखों में कमजोरी होने लगती है हजारों रुपए की दवा खाने के बाद भी हमारी आंखों में वह पहले वाली बात नहीं रहती और अक्सर हमारे सर में दर्द करीब का या दूर का हम पढ़ नहीं सकते या देख नहीं सकते चश्मा लग जाता है  और धीरे-धीरे हमारी आंखें और कमजोर होती चली जाती हैं आंखों में मोतियाबिंद आ जाता है या आंखों में जाला आ जाता है ऑपरेशन के बाद भी हमारी आंखों से साफ दिखाई नहीं देता आज हम आपको जिस दवाई के बारे में बताने जा रहे हैं उस दवाई को अगर आप उपयोग करें तो आपकी आंखों की रोशनी अच्छी हो जाएगी और आपकी आंखों से चश्मा भी हट जाएगा। topswasthya.blogspot.com इस दवा को कौन-कौन इस्तेमाल कर सकता है आज हम आपको जिस दवाई के बारे में बताने जा रहे हैं उसे इस्तेमाल करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि यह दवा कौन-कौन सी उम्र के लोग और किस-किस तरह की बीमारी में आप इसको इस्तेमाल कर स...