सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Vitamin D for kids: बच्चों मे विटामिन डी की कमी से हडियां और इम्यूनिटी होती है कमजोर, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा जाने पूरी न्यूज़

Vitamin D for kids: बच्चों मे विटामिन डी की कमी से हडियां और इम्यूनिटी होती है कमजोर, इन बीमारियों का बढ़ जाता है खतरा जाने पूरी न्यूज़


Vitamin D Deficiency: बच्चे के विकास और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन डी जरूरी है| बच्चों को रोज 15 मिनट धूप में रखने की सलाह दी जाती है|


विटामिन डी की कमी से बच्चों को कई रोग हो सकते हैं|


Kids Health: बच्चों के सही विकास और स्वस्थ शरीर के लिए अच्छा-खान बहुत जरूरी है| सबसे ज्यादा खाने-पीने का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ता है| ऐसे में कई बार बच्चों में विटामिन और दूसरे पोषक तत्वों की कमी होने लगती है| बच्चों के शरीर को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी (Vitamin D For Kids Health) भी बहुत जरूरी है| जन्म के बाद से ही बच्चों को एक निश्चित मात्रा में विटामिन डी की जरूरत होती है| यही वजह है कि डॉक्टर्स बच्चों को 15 मिनट हल्की धूप दिखाने के लिए कहते हैं|


पहले के जमाने में बच्चों की मालिश करने के बाद उन्हें काफी देर तक धूप में छोड़ दिया जाता था| विटामिन डी शरीर में दूसरे विटामिन के अवशोषण के लिए भी जरूरी है| विटामिन डी की कमी होने से शरीर में कैल्शियम ठीक से अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है| जिससे बच्चों की हड्डियों का विकास भी रुक जाता है. अगर आपके बच्चें में विटामिन डी की कमी हो रही है ते ये लक्षण नज़र आ सकते हैं| शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर बच्चों को एनीमिया जैसी गंभीर समस्या भी हो सकती है| topswasthya.blogspot.com

विटामिन डी की कमी से बच्चों में होने वाली बीमारियां

1- दिमाग पर असर- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आपकी हड्डियों के अलावा दिमाग पर भी इसका असर पड़ सकता है| विटामिन डी दिमाग में केमिकल सेरोटोनिन और डोपामिन बनाने में मदद करता है| ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए शरीर में विटामिन डी की कमी नहीं होनी चाहिए|


2 - एनीमिया का खतरा- विटामिन डी की कमी बच्चों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है| अगर बच्चे में ज्यादा समय तक विटामिन डी की कमी रहती है तो इससे एनीमिया रोग का खतरा हो सकता है| अगर शरीर में 30 नैनो ग्राम प्रति मिली लीटर से कम विटामिन डी है तो कई बीमारियां हो सकती हैं topswasthya.blogspot.com

3- इम्यूनिटी कमजोर- शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर बच्चों में चिड़चिड़ापन, जल्दी बीमार होना और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है| विटामिन डी की कमी से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है, जिससे बच्चे जल्दी बीमार पड़ते हैं|

4- रिकेट्स का खतरा- विटामिन डी की कमी होने पर बच्चों में रिकेट्स यानि सूखा रोग होने का खतरा बढ़ जाता है| विटामिन डी शरीर को कैल्सियम सोखने में मदद करता है| जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं|

5- हड्डियों में तिरछापन- बच्चों में विटामीन डी की कमी होने पर हड्डियां कमजोर और टेढ़ी होने लगती हैं| इससे कई बार बच्चों के पैर तिरछे हो जाते हैं. इसके अलावा फैक्चर होने और हड्डियों के जुड़ने की समस्या हो जाती है|

विटामिन डी की कमी के लक्षण

1- बच्चों में विटामिन डी की कमी से थोड़ा झुकाव आने लगता है. बच्चों की रीड की हड्डी पर इसका असर दिखता है|
2- विटामिन डी की कमी से बच्चों की हड्डियों का विकास भी रुक जाता है| topswasthya.blogspot.com
3- अगर बच्चे का सिर बहुत कोमल है तो आपके बच्चे में विटामिन डी की कमी है|
4- अगर बच्चे को चलने-बैठने में दिक्कत हो रही है, तो विटामिन डी की कमी हो सकती है|
5- शरीर में विटामिन डी की कमी से बच्चे का वजन नहीं बढ़ पाता है और बच्चा पतला होता जाता है|
6- विटामिन डी की कमी से बच्चे की उंगलियां टेढ़ी-मेढ़ी होने लगती हैं और पैर की हड्डियां भी सीधी नहीं रहती हैं|
7- अगर बच्चे में इसमें से कोई भी संकेत नज़र आए तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें|

बच्चों में इस तरह दूर करें विटामिन डी की कमी

1- नवजात शिशु को हर रोज 15 मिनट बिना कपड़ों के धूप में बिठाना चाहिए|
2- अगर रोजाना संभव न हो, तो एक सप्ताह में तीन बार 15 मिनट तक धूप में जरूर बैठें|
3- बच्चे को रोज कम से कम 1 गिलास गाय का फुल फैट दूध पिलाएं. इसके अलावा दही भी डाइट में शामिल करें|
4- बच्चों को फार्टफाइड फूड्स खिलाएं जैसे ब्रेड, सीरियल्स, दूध,पनीर, चीज़, सोया मिल्क और संतरे का जूस
5- बच्चे के आहार में विटामिन डी से भरपूर अंडा, मशरुम और फिश जैसी चीजें शामिल करें|


Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है| इनको केवल सुझाव के रूप में लें| इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें|


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा

 गैस का बीमारी कैसे ठीक होगा पेट में गैस बनना एक आम समस्या है, लेकिन जब ये बार-बार होने लगे तो यह गंभीर परेशानी बन जाती है। लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन गैस की बीमारी लंबे समय तक बनी रहे तो यह पाचन तंत्र पर गहरा असर डाल सकती है। गैस बनने के कारण कई हो सकते हैं – जैसे गलत खानपान, देर से खाना खाना, तनाव, अपाचन, या अधिक ऑयली भोजन करना। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित दिनचर्या के कारण ये समस्या तेजी से बढ़ रही है। गैस की बीमारी के लक्षण जैसे पेट में फुलाव, डकार, सीने में जलन, भारीपन और बेचैनी कई लोगों को दिनभर परेशान करते हैं। लेकिन खुशखबरी यह है कि आयुर्वेद में इस समस्या का स्थायी और प्रभावी इलाज मौजूद है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे गैस बनने के कारण, लक्षण, आयुर्वेदिक नुस्खे और घरेलू उपाय जो आपको राहत देंगे। गैस की बीमारी के प्रमुख कारण देर से खाना खाना या खाना स्किप करना जरूरत से ज्यादा ऑयली, मसालेदार या फास्ट फूड खाना बार-बार चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक पीना बिना भूख के खाना या ओवरईटिंग देर रात खाना और तुरंत सो जाना तनाव और नींद की कमी शरीर की गतिविधि की क...

दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़

  दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार|Home Remedies For Dental Problem जाने पूरी Health न्यूज़ भयंकर से भयंकर दांत का दर्द, दाढ़ का दर्द और अगर आप के मसूड़ों में दिक्कत है ना दोस्तों तो आप यह घरेलू उपचार आजमा लेना दो दिन में एकदम ठीक हो जाएंगे। चाहे कितने भी दिन से आपको दर्द परेशान कर रहा हो। हम आज घरेलू उपचार बिल्कुल सिंपल लेकर आए हैं आपके लिए। अमरुद के फल के बारे में तो आप जानते है की उसमे कितना vitamins होता है। लेकिन अगर हम यहाँ अमरुद के पत्तों की बात करे तो इसमें भी बहूत ही ज़्यादा मात्रा में  विटामिनस  होते है। चाहे वेट लॉस को लेले, यां फोड़ी-फुंसी, हाथ पैरों में जलन किसी चीज में भी आप इसका इस्तिमाल कर सकते है। लेकिन आज हम आपको स्पेशल दांत और दांत के दर्द और मसूड़ों वगेरे में पाएरिया की शिकयत में इसके क्या उपयोग है वो हम बताने वाले है। दांतों की समस्याओं के लिए 7 घरेलू उपचार : Home Remedies For Dental Problem In Hindi सबसे पहले अमरुद की 4-5 पत्तियाँ ले कर साफ होने के लिये पानी में भिगो दे। अच्छे से साफ हो जाने के बाद उसे ग्राइंड कर ले यां कूट ले, लेकिन कुटते समय सि...

आंखों में जाला हटाने की दवा जाने पूरी Health न्यूज़

  आंखों में जाला हटाने की दवा आज हम जानेंगे  आंखों में जाला हटाने की दवा  के बारे में यह हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारे जीवन में आंखों का एक बहुत बड़ा महत्व है कुछ हमारी अनदेखी गलतियों से और कुछ उम्र के साथ-साथ हमारी आंखों में कमजोरी होने लगती है हजारों रुपए की दवा खाने के बाद भी हमारी आंखों में वह पहले वाली बात नहीं रहती और अक्सर हमारे सर में दर्द करीब का या दूर का हम पढ़ नहीं सकते या देख नहीं सकते चश्मा लग जाता है  और धीरे-धीरे हमारी आंखें और कमजोर होती चली जाती हैं आंखों में मोतियाबिंद आ जाता है या आंखों में जाला आ जाता है ऑपरेशन के बाद भी हमारी आंखों से साफ दिखाई नहीं देता आज हम आपको जिस दवाई के बारे में बताने जा रहे हैं उस दवाई को अगर आप उपयोग करें तो आपकी आंखों की रोशनी अच्छी हो जाएगी और आपकी आंखों से चश्मा भी हट जाएगा। topswasthya.blogspot.com इस दवा को कौन-कौन इस्तेमाल कर सकता है आज हम आपको जिस दवाई के बारे में बताने जा रहे हैं उसे इस्तेमाल करने से पहले आपको यह जानना जरूरी है कि यह दवा कौन-कौन सी उम्र के लोग और किस-किस तरह की बीमारी में आप इसको इस्तेमाल कर स...